मैनपुरी, जून 24 -- सहालग का सीजन कमजोर है लेकिन जंग की तपिश ने कपड़ा कारोबार को प्रभावित कर रखा है। दामों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को महंगाई का करंट लग रहा है। पांच से दस प्रतिशत कीमतें लगभग प्रत्येक वस्तु पर बढ़ गई हैं। ब्रांडेड साड़ियों की खरीदारी हो या फिर उपहार में देने वाले कपड़ों की। जरूरत के हिसाब से खरीदारी तो हो रही है लेकिन दाम बढ़े हुए देने पड़ रहे हैं। कपड़ा बाजार में खरीदार तो आ रहे हैं लेकिन जरूरत ही पूरी की जा रही है। कपड़ा बाजार से जुड़े बड़े शोरूम हो या छोटी दुकानें, हर जगह महंगाई का असर साफ दिख रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई का शिकार होने लगा है कपड़ा कारोबार शहर के स्टेशन रोड स्थित पुरुषोत्तम कलेक्शन पर कपड़ा खरीदने आयी शिक्षिका रूपाली रस्तोगी ने साड़ियां खरीदी। उन्हें पांच से दस प्रतिशत कीमत अधिक देनी पड़ी। उनका कहना थ...