नई दिल्ली, मई 19 -- Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल, डीजल और LPG के नए रेट जारी कर दिए। ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के रेट आज 0.87 रुपये बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल 0.91 रुपये महंगा होकर 91.58 रुपये लीटर हो गयाा है। वहीं एलपीजी की कीमतों में राहत है। इनमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का रेट अब 109.70 रुपये और डीजल का रेट 96.07 रुपये हो गया है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल आज 19 मई से 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.11 रुपये हो गई है।पेट्रोल-डीजल और LPG रेट दिल्ली पेट्रोल: Rs.98.64 प्रति लीटर डीजल: Rs.91.36 प्रति लीटर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2kg): Rs.913 कमर्शियल सिलेंडर (19kg): Rs.3,071.50 5 किलो स...