हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार,संवाददाता। गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों तथा स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं हैं। गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदर्शन में सागर बेनीवाल, सौरभ सैनी, राव आफाक, बीएस तेजिया...