जहानाबाद, जून 9 -- प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया। महंगाई, बेरोजगारी एवं केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं आम जनता : राजदधरने का संचालन सदर प्रखंड में धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद चन्द्रवंशी ने की। इस धरना के माध्यम से राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही रिकॉर्ड महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, प्रशासनिक भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था और सूबे की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम लोग त्रस्त हैं। केंद्र और राज्...