रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रविवार को कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के बगवाड़ा स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के नाम पर भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्री इलेक्ट्रिक वाहनों पर सवार होकर निकलते हैं, जबकि उनके पीछे कई कार्यकर्ता कारों में चलते हैं और वीडियो बनाते हैं। इसे जनहित नहीं, बल्कि दिखावा कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी...