मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को एसयूसीआई ने धरना-प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक, बढ़ते अपराध, सरकारी अस्पतालों की बदहाली, वृद्धापेंशन में अनियमितता, अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विरोध में नेनाओं ने आवाज बुलंद की। राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार, जिला सचिव लालबाबू राय, शिव कुमार यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। शिव कुमार यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से मिलकर 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा। वीरेंद्र शरण, रामप्रह्लाद राय, रामपुकार राय, गौरव कुमार, सिकंदर कुमार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, रामनंदन साहनी, सुखदेव राम, गौरव कुमार, रामप्रसाद राय, राजेश्वर प्रसाद शाही, रामकिशोर राय, ...