नवादा, जून 10 -- महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों को धरना दिया गया। इसके माध्यम से राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताते हुए सरकार से जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई। पेपर लीक पर राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधा। नवादा सदर प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम ...