सहारनपुर, जून 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जुटने लगे। इसके बाद मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन रोड, कोर्ट रोड और दीवानी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली के दौरान महंगाई, नीट परीक्षा विवाद और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प...