महंगाई और नीट मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में सपाइयों का हंगामा, डीएम ऑफिस गेट पर धक्का-मुक्की
संभल, मई 28 -- महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा का पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी और जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस दौरान डीएम से सीधे मिलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस गेट पर धक्का-मुक्की कर दी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार दोपहर 11 बजे करीब समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चन्दौसी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर एकत्र हुए। यहां से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के दोनों गेटों पर पुलिस फोर्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.