छपरा, मई 10 -- दाउदपुर (मांझी)। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और जनसमस्याओं के विरोध में माकपा की मांझी-जलालपुर लोकल कमिटी के तत्वावधान में रविवार को कोहड़ा बाजार में विरोध मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक डॉ सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नसीरा में बैठक के बाद कार्यकर्ता मार्च करते हुए कोहड़ा बाजार मस्जिद तक पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सत्येंद्र यादव ने कहा कि खाद्य पदार्थों और एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की योजना बना रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.