बागपत, अप्रैल 5 -- कॉमर्शियल गैस की किल्लत अब सीधे लोगों की जेब पर असर डालने लगी है। रेस्टोरेंट और फास्ट फूड संचालकों ने बढ़ती लागत के चलते डोसा, चाऊमीन, पिज्जा व मोमोज की कीमतों में 10 से 20 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते हालात यह हो गए हैं कि कई जगहों पर ग्राहकों की आवाजाही कम पड़ गई है। छपरौली रोड, मुख्य बाजार, दिल्ली रोड के रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से स्थिति काफी खराब है। रेस्टोरेंट संचालक सूरज, विकास तोमर का कहना हैं कि गैस की कमी के कारण 120 रुपये वाला मसाला डोसा 140 रुपये में कर दिया है। वहीं चाऊमीन जैसे फास्ट फूड की कीमत भी 10 रुपये बढ़ा दी है। इसी तरह माल रोड में डोसा बेचने वाले विपिन कुमार का कहना हैं कि मजबूरी में उन्हें 10 रुपये बढ़ाने पड़े, वरना लागत निकालना मुश्कि...