जमशेदपुर, जून 7 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साकची स्थित आमबागान कार्यालय में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विदेश नीति, बढ़ती महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखी आलोचना की गई। साथ ही आगामी महीनों में पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की प्रमुख बातें राज्य परिषद के पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की गलत विदेश नीति का खामियाजा आम जनता को महंगे गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुटनिरपेक्ष नीति से हटने के कारण पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध प्रभावित हुए हैं, जबकि सरकार आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर पूंजीपतियों को लाभ पह...