भागलपुर, अगस्त 31 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। महंगाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रविवार को ट्रेन से दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए रवाना हुआ। भाकपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों, छात्रों, मजदूरों और आम लोगों के दिल्ली पहुंचने की बात कही गई है। भाकपा जिला कार्यसमिति सदस्य कामरेड निरंजन चौधरी ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने तथा किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने समेत कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में व्यापक कार्यक्रम आयोजित कि...