जहानाबाद, जून 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राजद के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं केन्द्र व राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरनाधरने का उद्देश्य धरना स्थल पर जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने कहा कि बिहार की वर्तमान डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। सूबे में महंगाई आसमान छू रही है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बिना घूस-रिश्वत के ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक कोई काम नहीं हो रहा है। धरना में सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रशासनिक तानाशाही...