छपरा, जून 16 -- छपरा, एक संवाददाता।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, गिरती कानून व्यवस्था और रसोई गैस की किल्लत समेत विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल बुधवार को छपरा के नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना देगा। धरना सुबह 11 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। राजद के जिला प्रवक्ता हरे लाल यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई के मुद्दे पर राजद का जिला मुख्यालयों पर धरना आज उन्हों...