मधुबनी, मई 31 -- झंझारपुर/मधेपुर। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन अंचल कमेटी मधेपुर की बैठक रविवार को न्यू बस स्टैंड स्थित संगठन कार्यालय में कॉमरेड बिकरू मुखिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, मनरेगा, पेंशन, भूमि विवाद तथा जलजमाव समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा की स्थिति खराब होने से मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। अब पुरुषों के साथ-साथ महिला मजदूर भी पलायन को मजबूर हो रही हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी व जलजमाव के खिलाफ 3 व 4 जून को होगा धरना-प्रदर्शन कहा कि पिछले त...