खगडि़या, मार्च 10 -- चौथम। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की बैठक सोमवार को मालपा में योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 13 मार्च को महाधरना का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। बैठक में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने, नदी कटाव पीड़ितों के पुनर्वास, बिजली आपूर्ति नियमित करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली देने, प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी पर रोक लगाने तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने समेत कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इन मांगो...