मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा लीक व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पश्चिमी के जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा के नेतृत्व में ललित आश्रम कांग्रेस कार्यालय से विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च समाहरणालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ काफी आक्रोश जाहिर किया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में-कांग्रेसकांग्रेस नेताओं का योगदान आक्रोश मार्च एवं विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी महंत गोपाल दास, टेक नाथ पाठक, सुल्तान अहमद उर्फ शम्सी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, सुरेंद्र महतो, सुनील कुमार यादव, राम उदार यादव, संतन पासवान, महंत मुकेश कुशवाहा, संजय कुशवा...