गया, जून 20 -- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शेरघाटी में विरोध मार्च निकाला। जेपी चौक से शुरू हुआ मार्च अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान थाना मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल साबित हुई है। वक्ताओं ने कहा कि इन जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में अयूब अली, अजीत चंद्रवंशी, महमूद आलम, दीपक कुमार, तौकीर शाह, सुजीत कुमार, सत्येंद्र यादव, अंकित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और...