महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर सपा का धरना, बैलगाड़ी से पहुंचे कार्यकर्ता
लखनऊ, जून 17 -- लंबे समय बाद समाजवादी पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैलगाड़ी से पहुंचे। मोहनलालगंज, मलिहाबाद, सरोजनीनगर और बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता कैसरबाग स्थित सपा जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ नारेबाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.