प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को फाफामऊ के शहजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सेक्टर के तीन बूथों का गठन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर हैं। इन समस्याओं से निजात के लिए जल्द से जल्द सेक्टर कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत करना होगा। वर्ष 2027 में सर्वसमाज के लोगों को जोड़कर सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर टीएन जैसल, सतीश, चिंतामणि, मालादीन, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...