सिद्धार्थ, जून 5 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी तहसील परिसर में गुरुवार को सपा के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान व जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अघोषित बिजली कटौती, किसानों की समस्याओं व कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम निखिल चक्रवर्ती को सौंपा।तहसील परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनहित के विभिन्न मुद्दों को उठाया। कमाल अहमद ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक, महंगाई और यूरिया संकट को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हुई वृद...