महंगाई, बिजली दरों और नीट पेपर लीक का मुद्दा गरमाया
कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ। समाजवादी व्यापार सभा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल तथा खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार से राहत देने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बंटी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान, व्यापारी, युवा और आम जनता आर्थिक संकट का सामना कर रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.