प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय नौजवान सभा, एआईएसएफ और एआईवाईएफ की जानसेनगंज में आयोजित संयुक्त बैठक में नेताओं ने सरकार पर शिक्षा और रोजगार की उपेक्षा का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता नीरज श्रीवास्तव ने की।वक्ताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी, रिक्त पदों पर भर्ती, बढ़ती महंगाई और निजीकरण का मुद्दा उठाते हुए भर्ती गारंटी कानून लागू करने की मांग की। साथ ही 18 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...