प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आपराधिक कार्यों से संपत्ति अर्जित करने वाले अंतू के हिस्ट्रीशीटर मस्सन, उसके भाई सहित की तीन की गैंगस्टर एक्ट में चल संपत्ति कुर्क करने के लिए डीएम ने आदेश दिया है। सभी आरोपियों के अपराध में संलिप्त होने पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।नगर कोतवाली क्षेत्र के ही बिहारगंज बाजार में चचेरे भाइयों को गोली मारने के बाद पुलिस ने अंतू थाना क्षेत्र के आममऊ कमरहा निवासी हिस्ट्रीशीटर मस्सन अली को गैंग लीडर बताते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मामले की सुनवाई के बाद जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 8.30 लाख की दो चल संपत्तियों को तत्काल प्रभाव से कुर्क करने का आदेश पारित किया। यह भी पढ़ें- मस्सन अली सहित तीन गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश इसमें एक बाइक और एक कार शामिल है। इससे पूर्व भी ...