भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सारण के मस्तीचक स्थित अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा और अनुसंधान केंद्र जैसा दूसरा केंद्र भागलपुर के कहलगांव में खुलेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने जमीन की खोज पूरी कर ली है। अब अदाणी फाउंडेशन को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसको लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहलगांव के एसडीओ को पत्र लिखा है। यह जमीन कहलगांव के बभनगामा और अलीपुर मौजा में है। बभनगामा मौजे के कई खाता-खेसरा औद्योगिक विकास केंद्र के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के नाम से अर्जित की गई जमीन में शामिल है। अलीपुर मौजा का नजरी नक्शा भी तैयार करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- मस्तीचक की तरह बभनगामा में खुलेगा नेत्र चिकित्सालय एसडीओ से अनुरोध किया गया कि संबंधित स...