रामगढ़, अगस्त 31 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के रांची रोड स्थित केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर को मस्तिष्क एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए कैंप लगाकर विशेष चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल संचालक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि मस्तिष्क एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन साहू मरीजों को परामर्श देंगे। वे सीआईपी, कांके रांची के पूर्व सीनियर रेजिडेंट भी रह चुके हैं।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान मानसिक रोग एवं नस रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इनमें तनाव, चिंता, भ्रम, मानसिक असंतुलन, नस संबंधी विकार, मिर्गी, बार-बार होने वाला सिरदर्द, माइग्रेन, टेंशन हेडेक, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी या दर्द, याददाश्त में कमी, नींद की समस्या तथा अन्य संबंधित लक्षण शामिल हैं। बताया गय...