बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। मंगलवार को भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मई में होने वाली संभावित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग से पूर्व बाबा मस्तराम घाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्ग की तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि संगठनात्मक, सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ताओं दक्षता में इजाफे के लिए भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक ...