नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सोचिए एक कपल और उनका छोटा बच्चा बीच पर एंजॉय करने गया है। बीच पर बहुत सारे लोग हैं, सब सामान्य लग रहा है, लेकिन अचानक बच्चे की मां बीच पर एक लड़के को उठकर जान से मार देती है....आखिर उसने ऐसा क्यों किया? अगर आपको इस सवाल का पता लगाना है तो हम आपको नेटफ्लिक्स (Netflix) की एक सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो यकीनन आपके होश उड़ाने वाली है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज का पहला सीजन आपको इसी सवाल का जवाब देगा कि आखिर ऐसा क्या होता है कि वो महिला बीच पर एक मर्डर कर देती है।दमदार है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है द सिनर। सीनर के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के पहले सीजन के बारे में हम आपको बता रहे हैं। सीरीज का पहला सीजन इतना दमदार है कि आप...