पीटीआई, मार्च 20 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर्व के दौरान 4 मार्च को 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण हैं। वहीं 21 मार्च को ईद से पहले द्वारका इलाके को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। ईद के दिन शांति बनी रहे इसके लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग, 100 नाके और निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य सार्वजनिक सभा स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है। पैदल गश्त के अलावा और वाहनों की भी नियमित जांच की जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक त्योहार के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर...