गंगापार, फरवरी 27 -- कस्बा के मोहल्ला हजियाना निवासी मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद जाकिर का कहना है कि उसका भाई मोहम्मद अयान गुरुवार देर रात स्लाटर हाउस स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर घर जा रहा था। आरोप है कि आरोपी युवकों ने मार डालने की धमकी दी और लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिए। तमंचा लहराते हुए हुए भाग गए। मोहम्मद अयान गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जख्मी के भाई मोहम्मद शाकिर ने मऊआइमा थाना में सुल्तानपुर खास निवासी मोहम्मद कैफ, जीशान, जाफर, लकी और सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...