मस्जिद व ईदगाहों में अलग-अलग समय पर पढ़ी गई नमाज, घरों में हुई कुर्बानी
बलरामपुर, मई 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर मस्जिद व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। उसके बाद लोग अपने घरों पर जानवरों की कुर्बानी दी। बकरीद को लेकर मस्जिद व ईदगाह के आसपास विशेष साफ-सफाई पहले ही कर दी गई थी। भीषण गर्मी को देखते हुए नमाजियों को धूप से राहत देने के लिए मस्जिद व ईदगाह कमेटी की तरफ से टेंट लगवाने के साथ सुबह जल्दी नमाज संपन्न हुई। शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी व मुफ्ती मुज्जमिल अख्तर मिसबाही ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग और कुर्बानी का पर्व है। अल्लाह की राह में आर्थिक रूप से संपन्न मुसलमान कुर्बानी करता है। उन्होंने बताया कि एक साल पूरा होने वाले बकरे की कुर्बानी मानी जाती है। अगर एक साल से एक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.