जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड में गुरुवार की रात 407 ट्रक चालक और खलासी पर चापड़ से हमला कर लूटपाट किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया युवक प्रसन्नजीत गोलमुरी क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद गोलमुरी थाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। जांच के दौरान मिले कुछ सुरागों के आधार पर पुलिस प्रसन्नजीत तक पहुंची। फिलहाल उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में उसकी क्या भूमिका रही है और क्या उसके साथ अन्य युवक भी शामिल थे。

यह है मामला गुरुवार की देर रात मस्जिद रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बा...