सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर, संवाददाता, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीज कॉलोनी स्थित मस्जिद में मुतव्वली का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव के पास ही खून लगे डंडे और खून से सनी बल्ली भी मिली है। आशंका जताई जा रही कि मुतव्वली की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हार्ट अटैक से मुतव्वली की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- मस्जिद में मुतव्वली की मौत, हत्या की आशंका मस्जिद का स्थान चिलकाना रोड पर अजीज कॉलोनी है। यहीं पर पास में एक मस्जिद है। बताया जाता है कि 55 वर्षीय नौशाद मस्जिद के मुतवल्ली के रूप में यहां 20 साल से काम कर रहे थे। वह अववाहित थे। गुरुवार शाम कुछ लोग...