अमरोहा, मार्च 17 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में रविवार दोपहर मस्जिद में बच्चों के शोर मचाने को लेकर कहासुनी के बाद बड़ों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मस्जिद से बाहर जमा हुए दोनों पक्ष के लोग बीच सड़क आपस में भिड़ पड़े। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने हालात पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं, मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष से तहरीर पर मिली है।घटना दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की है। गांव में स्थित मस्जिद में जमात से नमाज हो रही थी। रमजान की वजह से अन्य दिनों के मुकाबले मस्जिद में नमाजियों की भीड़ ज्यादा थी, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे आपस में शोर मचा रहे थे। लिहाजा लोगों ने उन्हें डांटकर खामोश करा द...