बदायूं, मार्च 20 -- बिसौली,संवाददाता। रमजान के आखिरी अशरे में मुस्लिम बस्ती की फिजा इबादत और रूहानियत से सराबोर रही। मस्जिद बिलाल में हाफिज फरहान रजा द्वारा 28वीं तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल करने पर जश्ने कुरआन अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों हाथों ने मुल्क में भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। मुख्य अतिथि मुफ्ती शाने आलम मिस्बाही ने पैगंबर-ए-पाक की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान सब्र और इंसानियत का महीना है। उन्होंने समाज में सुकून के लिए मोहब्बत और अमन के पैगाम को अपनाने पर जोर दिया। संचालन मौलाना अफलाक रजा उबैसी ने किया और इमाम कारी शादाब रजा उवैसी ने सभी का आभार जताया।मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी, मौलाना बिलाल रजा नूरी, हाजी रफीक खां, वाजिद खान, काजी शाहनवाज खां, हाजी तस्लीम खान, शारिक खान, अदीम अब्बासी, शहजाद खान, मौला...