मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के तीसरे दिन भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सख्त निगरानी के साथ गश्त भी तेज रखी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। ध्वस्तीकरण के बाद पहले दिन से ही जिले में पांच कंपनी फोर्स तैनात है। तीसरे दिन सोमवार को भी कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाकों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाई गई और लगातार गश्त की गई। कलेक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर नजर बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.