सहारनपुर, सितम्बर 11 -- यूपी के सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन हाईअलर्ट पर है। कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रशासन ने किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, जबकि प्रमुख मस्जिदों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पीएसी, आरआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। स्थानीय पुलिस को भी लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और जिले में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बनाए रखना है। इसके लिए महानगर के साथ जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक...