नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर यूपी में राजनीति गरमाई हुई है। सपा प्रतिनिधिमंडल के आज सहारनपुर जाने का ऐलान किया गया है। इसे देखते हुए सपा नेताओं को उनके घरों पर ही रोकने में पुलिस जुटी हुई है। इसी कड़ी में मेरठ की सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान को भी घर पर ही रोकने की कोशिश हुई तो उनकी पुलिस की नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। सुबह से ही पुलिस ने अतुल प्रधान के घर के बाहर नाकेबंदी कर दी थी। उन्हें नजरबंद करने की कोशिश हुई लेकिन वह घर के बाहर आ गए ।अपनी गाड़ी में बैठकर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने जीप लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद अतुल प्रधान गाड़ी से बाहर निकले तो नोकझोंक और धक्कामुक्की शुरू हो गई। सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया था। इसे लेकर यूपी की मुख्य विपक्षी ...