रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। मस्जिद गौसिया पक्का बाग रोड घेर अलफ खां में 19वीं तराबी पर कुरान पाक मुकम्मल हो गया। उलमा ने कौम की बेहतरी और मुल्क की भलाई को दुआ कराई। मस्जिद में तराबी के दौरान कारी फहीम अहमद ने कलाम पाक सुनाया और कारी मोहम्मद हारून ने समाअत की। इस मौके पर हाफिज मुफ्ती फहीम ने कहा क़ुरान अल्लाह की भेजी हुई वाहिद ऐसी किताब है जो हाफिजों के सीनों में रोज ए 'कयामत तक महफूज रहेगी। उन्होंने कहा रमजान मुबारक मे कुरान पढ़ंने कुरान सुनने में अल्लाह अपने बन्दे को नेकिया अता फरमाता है। बाद में मौजूद लोगो ने हाफिज फहीम व सामा कारी मोहम्मद हारून की बड़े जोश के साथ गुलपोशी की। इस मौके पर शाहिद खा ,अदनान खा ,बाबू खा ,मकसूद अहमद ,नावेद खा ,जिशान खा ,नासिर खा ,आदिल हुसैन खा ,मोइन खा,इमरान खा ,कामरान मेंहदी सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। ...