सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही पूर्व भाजपा नेत्री को पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया। इसको लेकर एक बार हंगामे के हालात बन गए। गांव में पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व भाजपा नेत्री ने हकीम पर गलत ईलाज करने और कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया। साथ ही गाड़ी से धार्मिक स्टीकर फाड़ने का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया के जरिए पूर्व भाजपा नेत्री ने सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की है। गांव में पूरे दिन भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। बता दें कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला न्यू एवन कॉलोनी निवासी कोमल गुर्जर पूर्व भाजपा नेत्री हैं। वर्तमान में वह रूपांशी सर्वसमाज सोसायटी की अध्यक्ष हैं। कोमल गुर्जर दो दिन ...