नई दिल्ली, जून 9 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंदिर के पास संत के मर्डर की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की मंगलवार दोपहर सभासद अतीक के अहाते में ताबड़तोड़ चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हत्यारों ने आसपास से गुजर रहे लोगों को चाकू दिखाकर धमकाया और भाग निकले। दिनदहाड़े संत की हत्या पर आक्रोशित लोगों ने बांगरमऊ-हरदोई मार्ग जमा कर दिया। वे हत्यारोपितों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अफसरों ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों समेत पांच को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों के मुताबिक मुस्लिम बहुल...