रांची, जनवरी 31 -- चान्हो, प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कथित रूप से बिना वारंट बलसोकरा मस्जिद के इमाम कारी सुल्तान को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण चान्हो थाना पहुंचे और 11 बजे से एक बजे तक विरोध-प्रदर्शन करते रहे, जिससे थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन के 11 बजे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना की पुलिस चान्हो पुलिस के साथ बलसोकरा गांव पहुंची। पुलिस ने ठगी के एक मामले में आरोपी बताते हुए मस्जिद के इमाम कारी सुल्तान को हिरासत में लिया और चान्हो थाना ले आई। इमाम की हिरासत की खबर मिलते ही ग्रामीण थाना पहुंच गए और कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस ठगी मामले में कारी सुल्तान को आरोपी बताया जा रहा है, उसी मामले में ...