बेंगलुरु, सितम्बर 13 -- कर्नाटक में गणेशोत्सव पर पुलिस के फरमान से गुस्सा भड़क उठा है। पुलिस के निर्देशों को लेकर भाजपा ने सत्ताधारी कांग्रेस के ऊपर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है। असल में कर्नाटक के मैसूर में एक पुलिस अधिकारी ने गणेश उत्सव के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक केवल शांतिपूर्ण जुलूस निकालना है। जुलूस लेकर मस्जिद की तरफ से जाने और पटाखे ना फोड़ने की बातें भी कही गई हैं। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी ऐसा करने वालों को ठीक कर देने की बात कह रहा है। इसको लेकर कर्नाटक भाजपा, सत्ताधारी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा का यह भी दावा है कि माहौल खराब करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।शिवकुमार चुनावी हिंदू विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अशोक ने शिवकुमार सरकार पर दिखावटी हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगा...