मस्जिद कमेटी के सदस्य से दबंगों ने की मारपीट, पथराव
बरेली, मई 29 -- नवाबगंज। कुर्बानी कराने के लिए जा रहे मस्जिद कमेटी के एक सदस्य को दबंगों ने रास्ते में घेरकर पिटाई की। चीख पुकार की आवाज सुनकर उसके परिजन बचाने दौड़े तो दबंगों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिसमें एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। आनन-फानन लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची समेत तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। ईध जागीर गांव के मोहम्मद नदीम गांव की मस्जिद कमेटी के सदस्य हैं। मस्जिद कमेटी को लेकर उनकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। गुरुवार को वह ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी कराने के लिए गांव में ही स्थित अपने दूसरे मकान में जा रहे थे। उनका आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.