मस्जिद और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज
सोनभद्र, मई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के मस्जिद और ईदगाहों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा(बकरीद) की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज अदा कर देश व प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान ईदगाह पहुंचे डीएम चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।राबर्ट्सगंज नगर स्थित ईदगाह में सुबह 7.30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम मौलाना तौफीक अहमद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देती है। जामा मस्जिद में 8.15 बजे, उरमौरा मस्जिद में सात बजे, नई बस्ती मस्जिद में 8.00 बजे नमाज अदा की गई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व आज, तैयारियां हुई तेज इसी तरह दुद्धी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को बकरीद का पर्व अकीदत, एहतराम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.