गंगापार, मई 28 -- क्षेत्र में बकरीद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सैदाबाद, दूसौती, महारुपुर, इनायतपट्टी, बलरामपुर, बरेठी, उतरांव सहित विभिन्न गांवों में सुबह से ही नमाज अदा करने वालों की भीड़ उमड़ी। लोग नए कपड़े पहनकर और सिर पर टोपी लगाकर ईदगाह पहुंचे, जहां मौलानाओं ने ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-शांति और तरक्की की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज़ियों की भारी भीड़ देखी गई, जहां सभी ने मिलकर देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।सफेद पारंपरिक लिबास में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग नमाज़ के लिए कतारबद्ध नजर आए। यह भी पढ़ें- Bakrid 2026: बकरीद पर क्यों दी जाती है कुर्बानी? जानें इस त्योहार का महत्व ईद-उल-जुहा का पर्व हजरत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे की कुर्बा...