आगरा, मार्च 21 -- जनपद में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्व अदा की गई। शहर व कस्बों की मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। मस्जिदों पर जुमा अलविदा के दिन पुलिस की तैनाती रही। पुलिस के आलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे। शुक्रवार की दोपहर शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में लोग निर्धारित समय पर जुमा अलविदा की नमाज अदा करने पहुंचे। रमजान माह में जुमा अलविदा के दिन मुस्लिमों में नमाज अदा करने के लिए उत्साह दिखा। नमाज के दौरान देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की जामा मस्जिद पर नमाज के दौरान सीओ आंचल चौहान पुलिस बल के दौरान मौजूद रहीं। गंजडुंडवारा कस्बा में भी जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाजिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.