मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- पारू। प्रखंड स्थित जामा मस्जिद उस्ती, मझौलिया, वहदीनपुर, फतेहाबाद, दाउदपुर, पारू समेत सभी मस्जिदों में रोजदारों ने नमाज अदा की। रमजान के अलविदा जुमा पर मस्जिदों में रोजदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारा की दुआ मांगी। इस मौके पर मौलाना हाफिज जमील अहमद, मौलाना हसनैन, मो अमीन कौशर सोनू, सकीला बेगम, ईदू अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...