धनबाद, मार्च 21 -- बलियापुर। बलियापुर की जामा मस्जिद, भिखराजपुर, रखितपुर, संगियाटांड़, ब्राह्मणडीहा, आमझर, दुधिया, बेड़ा नियामतपुर सहित विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान महीने की आखिरी जुमा को लेकर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। बलियापुर में शनिवार को ईद मनाई जानी है। इसको लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। ईद को लेकर दुकानों में दोपहर से ही काफी भीड़ रही। ईद को लेकर बलियापुर चौक सहित विभिन्न जगहों में दंडाधिकारी सहित पुलिसबल की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.